Kishori Leaders Thana Visit

दिनांक 8 अगस्त 2025 को 20 किशोरी लीडर को महिला थाना, मधुपुर एवं मधुपुर थाना में शैक्षणिक भ्रमण हेतु गया। इस विजिट का उद्देश्य किशोरियों को महिला थाना की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और पुलिस की भूमिका के बारे में जागरूक करना था।

महिला थाना प्रभारी एवं अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने किशोरियों का स्वागत किया और उन्हें एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, महिला हेल्पलाइन नंबर, घरेलू हिंसा, बाल विवाह रोकथाम कानून, साइबर अपराध तथा महिला सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान किशोरियों ने भी सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे, जैसे—छेड़छाड़ की स्थिति में तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, बिना परिवार की उपस्थिति में शिकायत कैसे दर्ज होती है, महिला हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग, साइबर अपराध की शिकायत की प्रक्रिया, पुलिस में करियर के अवसर तथा महिला थाना और सामान्य थाना में अंतर।

इस विजिट से किशोरियों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शिकायत की सही प्रक्रिया के बारे में व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ तथा वे आत्मरक्षा और जागरूकता के प्रति अधिक सजग हुईं। यह अनुभव उनके आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित कराया।

Leave a comment